N
डेस्क रिपोर्टर
भोपाल, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि हमने प्रदेश के बड़े शहरों में कनेक्टिविटी बढ़ाई है। धीरे-धीरे हम इन बड़े शहरों से छोटे शहरों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कोरोना की दो लहरों में एविएशन सेक्टर को भारी नुकसान हुआ है। सभी कंपनियों को हजारों करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। हम इसको धीरे-धीरे पटरी पर ला रहे हैं। छोटे शहरों की कनेक्टिविटी सही होने के बाद हम देश में अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर और घरेलू उड़ानों को बढ़ाने पर काम किया जाएगा।
सागर की एयर स्ट्रिप ढाना में मौजूद है। काफी लंबे समय से सागर ढाना एयर स्ट्रिप को एयरपोर्ट में तब्दील किए जाने की मांग की जा रही है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि उनकी इस बारे में एमपी के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक गोपाल भार्गव से चर्चा हुई है। हम इस पर जरूर विश्लेषण करेंगे। जल्द ही विश्लेषण करने के बाद इस पर उचित फैसला लिया जाएगा।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह हवाई पट्टियां राज्य सरकार के अंतर्गत आती हैं। शिवराज जी के साथ में चर्चा करूंगा। मेरी कोशिश है कि मध्यप्रदेश के बड़े-बड़े शहरों में पहले कनेक्टिविटी बढ़ाई जाए। आप लोग देख चुके हैं कि पिछले 8 महीनों में करीब 325 % बढ़ोतरी बड़े-बड़े शहरों की कनेक्टिविटी में की गई है. इनमें चाहे इंदौर हो, भोपाल हो, जबलपुर हो या फिर ग्वालियर हो।
हमने खजुराहो के लिए भी दिल्ली से फ्लाइट शुरू की है। हम कोरोना की तीसरी लहर समाप्त होने का इंतजार कर रहे थे। कोरोना के कारण हमारी एयरलाइंस कंपनियों को 19000 करोड़ का नुकसान दूसरी लहर में हुआ और पहली लहर में करीब 18000 करोड़ का नुकसान हुआ था। कोरोना के कारण पिछले 2 साल आर्थिक रूप से कंपनियों के लिए बहुत बुरे रहे हैं। तीसरी लहर अब समाप्त हो चुकी है। मैंने 18 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रीय स्तर पर 100% क्षमता के साथ हवाई सेवाएं खोली थीं। 27 मार्च से अंतरराष्ट्रीय जगत के लिए पूरी तरह से हवाई सेवाएं खोल दी गई हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

