
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinhaदंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आत्मसमर्पण लगातार जारी है। दंतेवाड़ा जिले में ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। यहां एक साथ 71 नक्सलियों ने पुलिस और CRPF अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 30 ऐसे नक्सली भी शामिल हैं, जिन पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये सभी नक्सली कई नक्सल घटनाओं में शामिल रहे हैं। सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई और छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर ये सभी नक्सली हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे हैं। जिला प्रशासन ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास योजना के तहत दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध कराई हैं और अब उन्हें कौशल विकास के लिए भी सहायता प्रदान की जाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

