मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

प्रदेश के 850 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए रवाना, राजस्व और खाद्य मंत्री ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

24 सित, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रदेश के 850 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए रवाना, राजस्व और खाद्य मंत्री ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रदेश के 850 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए रवाना, राजस्व और खाद्य मंत्री ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहल पर शुरू की गई श्री रामलला दर्शन योजना के तहत प्रदेश के 850 श्रद्धालु मंगलवार को अयोध्या के लिए रवाना हुए। रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-07 से राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। 

      

श्रद्धालुओं में भारी उत्साह दिखा। श्रद्धालु भगवान राम की जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकले। ट्रेन में श्रद्धालु भजन-कीर्तन कर रहे थे। रामलला दर्शन के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन के लिए योजना की शुरुआत की है। इसके लिए मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद। अयोध्या के दर्शन हम जैसे लोगों के लिए असंभव था, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल पर आज हमें अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन संभव हुआ है। श्री रामलला के दर्शन के लिए यात्रा से बहुत खुशी हो रही है। 

    

यात्रा के दौरान यात्रियों को काशी विश्वनाथ जी के दर्शन का लाभ भी प्राप्त होगा। यात्रा को लेकर यात्रियों में उत्साह का माहौल देखा गया। रायपुर संभाग के सभी जिला के 850 यात्रियों को लेकर रायपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा दौरान यात्रियों को वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन का लाभ भी मिलेगा। ट्रेन के रवाना होते समय सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, गजेन्द्र यादव, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड विवेक आचार्या, सीईओ जिला पंचायत रायपुर, रेलवे एवं पर्यटन के अधिकारी-कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें