सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बस्तर IG सुंदर राज पी के नेतृत्व में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बल के जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। नक्सलियों की राजधानी कहलने वाले सुकमा इलाके से नक्सली लाल आतंक का रास्ता छोड़ मुख्य धारा में जुड़ रहे हैं । कई सालों से नक्सली संगठन में रहकर कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे दो महिला सहित कुल 9 नक्सलियों ने आज लाल गलियारा छोड़कर मुख्य धारा में प्रवेश किया है । आज 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है । छत्तीसगढ़ सरकार ने उन सभी नक्सलियों के ऊपर 43 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। समर्पण करने आए सभी नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से दी जाने वाली पुरस्कार राशि को दस हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दी गई हैं।
नक्सलियों के लगाए हुए चार आईडी को खोज कर किया गया निष्क्रिय
छत्तीसगढ़ नारायणपुर जिले के कोहकामेट मार्ग पर नक्सलियों ने सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए 5 किलो ग्राम के चार आईडी लगा रखे थे। सुरक्षा बल के जवानों को जब इसकी जानकारी मिली तो बताए गए जगह पर पहुंचकर के चारों आईडी को निकाल कर दूर ले जाकर मौके पर निष्क्रीय किया गया। उस इलाके की सर्चिंग में से तेज कर दी गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

