शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

एमसीबी में बनेगा 220 बेड का अस्पताल, भवन निर्माण के लिए 35.36 करोड़ रुपए मंजूर

21 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Minister shyam Bihari Jaiswal

Minister shyam Bihari Jaiswal

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में 220 बेड का अस्पताल बनेगा। प्रदेश सरकार ने भवन निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इस परियोजना पर कल 35.36 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अस्पताल भवन के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के मुख्य बजट प्रावधान के तहत 35.36 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी गई है। जिले में 220 बेड के अस्पताल का निर्माण इसी संकल्प का हिस्सा है।

स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि अस्पताल बनने के बाद इस अंचल की जनता को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यहां के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस अस्पताल के निर्माण से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लंबे समय से इस अंचल के मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अन्य शहरों पर निर्भर रहना पड़ता था।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें