बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

कोतबा-दृलावकेरा मार्ग पर कोकिया नाले पर बनेगा पुल, सीएम विष्णुदेव साय ने दी मंजूरी, जशपुर जिले को झारखंड व ओडिशा से जोड़ता है यह मार्ग

01 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Kotba drilavkera Road

Kotba drilavkera Road

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी एक और घोषणा पूरी की है। कोतबा-दृलावकेरा मार्ग पर कोकिया नाले पर बनेगा पुल और पहुंच मार्ग निर्माण के लिए शासन से 4.14 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह मार्ग सीधे तौर पर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले को झारखंड और ओडिशा राज्यों से जोड़ता है। 

क्षेत्रवासियों की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराईटोली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुल निर्माण की घोषणा की थी। सीएम साय ने घोषणा पूरी करते हुए कोकिया नाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मंजूरी दी है। यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है। वर्तमान में जर्जर और सकरे पुल की वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानी होती थी। खासतौर पर बारिश के दिनों में जब नाला उफान पर होता था। आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था, साथ ही दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती थी।

 

कोकिया नाले पर पुल के निर्माण से न केवल ग्रामीणों को राहत मिलेगी बल्कि तीन राज्यों के बीच संपर्क और भी अधिक मजबूत होगा। व्यापार, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यह मार्ग वरदान साबित होगा। एंबुलेंस और अग्निशमन वाहन भी अब सुगमता से गुजर पाएंगे। क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है। 

      

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें