बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

अग्निवीर भर्ती के दौड़ में शामिल अभ्यर्थी मैदान में गिरकर हुआ बेहोश, इलाज के दौरान हुई मृत्यु, परिवार को 10 लाख रुपए मिलेंगे

10 दिस, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अग्निवीर भर्ती के दौड़ में शामिल अभ्यर्थी मैदान में गिरकर हुआ बेहोश, इलाज के दौरान हुई मृत्यु, परिवार को 10 लाख रुपए मिलेंगे

अग्निवीर भर्ती के दौड़ में शामिल अभ्यर्थी मैदान में गिरकर हुआ बेहोश, इलाज के दौरान हुई मृत्यु, परिवार को 10 लाख रुपए मिलेंगे

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। बोईरदादर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल एक अभ्यर्थी की मौत हो गई है। भर्ती की दौड़ के बाद वह मैदान पर ही बेहोश हो गया था। मैदान पर ही प्राथमिक जांच के बाद उसे उपचार के लिए पहले जिला चिकित्सालय और फिर मेडिकल कॉलेज, रायगढ़ भेजा गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। अभ्यर्थी के अंतिम संस्कार के लिए परिवार को आर्थिक सहायता दी गई। वही परिवार को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। 

    

सेना के आयोजकों के माध्यम से प्राप्त प्राथमिक जानकारी अनुसार सोमवार को मनोज कुमार साहू (20 वर्ष),  ग्राम खोरपा, अभनपुर, रायपुर ने आर्मी भर्ती केंद्र स्टेडियम रायगढ़ में प्रथम स्टेज 1600 मी. की दौड़ सफलतापूर्वक पूर्ण किया। प्रथम चरण पूरा करने के तत्काल बाद अगले चरण में बायोमेट्रिक लगाने से पहले अचानक, मैदान में गिर गया। 

   

अभ्यर्थी को स्टेडियम में मौजूद जिला स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम के द्वारा मौके पर ही जांच किया गया। जिसमें मौके पर मौजुद चिकित्सको द्वारा प्रारंभिक जांच बाद पाया गया कि अभ्यर्थी को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी।

     

अभ्यर्थी का SPO2 ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल लगातार कम हो रहा था, जिसके कारण अभ्यर्थी सचेत पर डिसओरीयेंटेड पाया गया। उसे तत्काल मेडिकल ऑक्सीजन सपोर्ट देकर एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय, रायगढ़ रेफर किया गया। जहां अभ्यर्थी बेहोश अवस्था में लाया गया, जिसे इन्ट्यूबेट एवं स्टेबल करते हुए हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज, रायगढ़ भेजा गया। जहाँ रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों की टीम की ओर से इलाज किया गया।


सिकलसेल बीमारी से ग्रसित था अभ्यर्थी

अभ्यर्थी की स्थिति अधिक गंभीर होने से सोमवार रात  11:35 बजे मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार और चिकित्सकों के जांच अनुसार यह पाया गया कि, अभ्यर्थी मनोज कुमाार साहू पूर्व से सिकलसेल बीमारी से ग्रसित था। मंगलवार सुबह परिजनों की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया गया, जिसके पश्चात् परिजन को शव सुपुर्द करके तहसीलदार एवं सीईओ जनपद के साथ गृह ग्राम खोरपा, तह-अभनपुर जिला रायपुर भेजा गया। जिला प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें