सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

संस्कृति और सुरक्षा का संगम, दुर्ग में मकर संक्रांति पतंग महोत्सव के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश

15 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट - सुनील चौहान

दुर्ग। यातायात विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत “संस्कृति से सुरक्षा” थीम पर मकर संक्रांति पतंग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरा आयोजन उत्साह और जागरूकता से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में दुर्ग संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी राम गोपाल गर्ग, एसएसपी विजय अग्रवाल और कलेक्टर अभिजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए सड़क सुरक्षा को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

महोत्सव में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ सड़क सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न प्रदर्शनियां लगाई गईं। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को वाहन चलाते समय सावधानियों, ट्रैफिक नियमों और सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया। यातायात विभाग के साथ ही कई सामाजिक संस्थाओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम का एक खास आकर्षण विंटेज कारों की प्रदर्शनी रही, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। पुरानी और दुर्लभ कारों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वहीं, मकर संक्रांति के अवसर पर सभी अतिथियों ने जमकर पतंगबाजी कर उत्सव का आनंद लिया।

इस अवसर पर एएसपी ऋचा मिश्रा ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। नियमों का पालन कर ही हम सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ सकते हैं।”

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें