शनिवार, 04 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को दी 'एक राखी सैनिक भाइयों के नाम' अभियान की जानकारी

06 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से प्रदेश भर में चलाए गए 'एक राखी सैनिक भाइयों के नाम' अभियान की जानकारी दी। 

मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में देश की सीमा पर तैनात सैनिक भाईयों के सम्मान में "एक राखी सैनिक भाईओं के नाम' अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी 33 जिलों के बुलबुल, गाइड और रेंजर बहनों की ओर से हस्तनिर्मित राखियां सैनिकों के लिए प्राप्त हुई हैं। ये राखियां सैनिकों को भेजी की जाएंगी। 

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के अभियान 'एक राखी सैनिक भाइयों के नाम' की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के बच्चे देश की रक्षा में सीमा पर डटे जवानों को रक्षासूत्र भेज रहे हैं। इस पहल से बच्चों में देशभक्ति की भावना बढ़ेगी और हमारे जवानों को भी भावनात्मक संबल मिलेगा। 

 

प्रतिनिधिमंडल में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव, लक्ष्मी वर्मा, मुरली शर्मा, कैलाश सोनी, समीर शेख सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें