सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

हल्बा-हल्बी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को शक्ति दिवस के लिए किया आमंत्रित

06 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ हल्बा-हल्बी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को समाज की ओर से 27 दिसंबर 2025 को दुर्ग के पुलगांव में आयोजित होने जा रहे समाजिक सम्मेलन, शक्ति दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया। 

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 20 जनवरी 2026 को रायपुर में क्रांतिकारी अमर शहीद गेंद सिंह के 201वीं शहादत दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह के लिए भी आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए हल्बा-हल्बी समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। 

 

मुख्यमंत्री ने समाज के सांस्कृतिक गौरव और प्रेरणादायी इतिहास की सराहना की। उन्होंने दोनों आयोजनों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। मौके पर महेश गागड़ा, डॉ. देवेंद्र महला, गिरिवर ठाकुर, हृदय राम कोसमा, मिथीर राम सलेंद्र सहित समाज के अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें