सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

सतनामी विकास परिषद का प्रतिनिधिमंडल सीएम विष्णुदेव साय से मिला, गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण

09 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। सतनामी विकास परिषद, सारंगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास में मुलाकात की। कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बाबा गुरु घासीदास की 269वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। 

महोत्सव 18, 19 और 20 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे महोत्सव में सतनामी समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यह आयोजन समाज की आस्था, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का भव्य उत्सव होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिनिधिमंडल के आग्रह को स्वीकार करते हुए कहा कि सतनामी समाज ने सदैव छत्तीसगढ़ की सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को समृद्ध किया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु बाबा घासीदास के आदर्श, सत्य, अहिंसा और समानता, समाज को नैतिक शक्ति और सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस पावन उत्सव में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जयंती पर्व की सराहना करते हुए इसे समाज को एक सूत्र में जोड़ने वाला, प्रेरणादायी और मार्गदर्शक आयोजन बताया।

 

प्रतिनिधिमंडल में विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, पूर्व विधायक केराबाई मनहर सहित सतनामी विकास परिषद के अध्यक्ष बीडी भारद्वाज, उपाध्यक्ष रमेश अनंत, भानुप्रभा जोल्हे, कृष्णा अजगले, तेजेश्वर सिंह रात्रे और रोहित महिलांग उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें