मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

विशेष ट्रेन से 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना, काशी विश्वनाथ भी जाएंगे श्रद्धालु

27 अग, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
विशेष ट्रेन से 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना, काशी विश्वनाथ भी जाएंगे श्रद्धालु

विशेष ट्रेन से 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना, काशी विश्वनाथ भी जाएंगे श्रद्धालु

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहल पर शुरू की गई श्री रामलला दर्शन योजना के तहत चलाई जा रही विशेष ट्रेन मंगलवार को रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-07 से रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन से 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना हुआ।


 राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।  इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। श्रद्धालु भगवान राम जयकारे लगाते हुए अयोध्या धाम के लिए निकले।इस दौरान विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक रंजना दीपेन्द्र साहू, नन्दे साहू, पूर्व अध्यक्ष सीएसआईडीसी छगनलाल मुंदड़ा सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।  


रामलला दर्शन के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रीरामलला दर्शन के लिए योजना की शुरूआत की है, इसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद। अयोध्या के दर्शन हम जैसे लोगों के लिए असंभव था, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल पर अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन संभव हो पा रहा है। अयोध्या में श्री रामलला के भव्य और सुंदर मंदिर बनाया गया है। श्री रामलला के दर्शन के लिए यात्रा से बहुत खुशी हो रही है। यात्रा के दौरान हम सभी को काशी विश्वनाथ के दर्शन का लाभ भी प्राप्त होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें