रविवार, 29 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ का एक ऐसा गांव जहां हाथी नहीं होने दे रहे लड़कों की शादी, यह है वजह

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ का एक ऐसा गांव जहां हाथी नहीं होने दे रहे लड़कों की शादी, यह है वजह

छत्तीसगढ़ का एक ऐसा गांव जहां हाथी नहीं होने दे रहे लड़कों की शादी, यह है वजह

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

अंकित सोनी

सूरजपुर, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही कई युवा अपने शादी को लेकर सपना सजाने लगे हैं, लेकिन सूरजपुर का एक इलाका ऐसा भी है जहां पिछले कई सालों से किसी भी लड़के के सिर पर सेहरा नहीं सज सका है।

40 से अधिक हांथीयों का दल मचा रहा आतंक
दरअसल सूरजपुर जिले का प्रतापपुर इलाका, लगभग दो दशकों से ज्यादा समय से हाथियों के आतंक का दंश झेल रहा है। आज भी इस क्षेत्र में 40 से ज्यादा हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जो यहां के स्थानीय लोगों के लिए कई तरह की समस्याओं का सबब बना हुआ है, लेकिन कुछ सालों में स्थानीय युवाओं को हाथी के कारण एक नई समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जो उनकी जीवन से जुड़ा है, जिससे वह काफी परेशान है। दरअसल क्षेत्र में हाथी की समस्या को देखते हुए इस क्षेत्र के गांव में कोई भी लड़की वाला अपनी बेटी की शादी करने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि कई साल में इस इलाके के युवाओं के सिर पर सेहरा नहीं सज सका है। कई युवा तो ऐसे भी हैं जिनकी शादी तय भी हो गई थी, लेकिन जैसे ही लड़की वालों को क्षेत्र में हाथियों के आतंक के बारे में जानकारी मिली उन्होंने शादी तोड़ दी। 

इस बात का है लोगों में डर
असल मे लोगों को ऐसा लगता है कि हम अगर अपनी बेटी  की शादी कर भी देते है तो, उसके साथ कब क्या घटना घट जाए या उसके परिवार के साथ कोई घटना ना घट जाए इससे अच्छा हम यहां शादी ही ना करें। अब इस इलाके के लोग प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि जल्दी हाथी की समस्या का कोई निराकरण किया जाए ताकि ऊनके भी रिश्ता लग सके।

रिश्ता जुड़ने से पहले ही टूट जाता है
वहीं इस इलाके के जनप्रतिनिधि भी यह मान रहे हैं कि हाथियों के आतंक की वजह से यहां कोई भी पिता अपनी बेटी को ब्याहने को तैयार नही है और किसी तरह शादी की बात आगे बढ़ भी जाती है तो हाथी के ख़ौफ़ से वह रिश्ता जुड़ने से पहले ही टूट जाता है। लोगों का मानना है की हाथी के डर से लोग यहां रिश्ता करने से बच रहे है, जिससे गांव में शादी की शहनाई नही बज पा रही है। 

फसल खराब करने, ग्रामीणों की मौत हांथीयों के लिए आम बात
इस इलाके में आए दिन हाथियों के द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने, मकान तोड़ने और ग्रामीणों को मौत के घाट उतारने की खबरें एक आम सी बात है। ऐसे में किसी भी बेटी के मां बाप के द्वारा ऐसे इलाकों में शादी के लिए मना करना स्वाभाविक है। साथ ही प्रदेश के शिक्षा मंत्री और प्रतापपुर के विधायक प्रेमसाय सिंह टेकाम भी हाथी की समस्या को गंभीर मान रहे हैं और कहा कि  समस्या प्रतापपुर का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में एक बड़ी समस्या बन गई है। हाथियों की समस्या को देखते हुए इसके लिए रणनीति बनाकर काम किया जा रहा l

आने वाले दिनों में समस्या और विक्राल होगी

इस इलाके को हाथियों का आतंक झेलते दो दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस दौरान राज्य शासन और वन विभाग की तरफ से हाथियों से निजात के लिए कई दावे किए गए, बावजूद इसके आज भी इस क्षेत्र की स्थिति जस की तस है। ऐसे में इस समस्या ने यहां रहने वाले युवाओं के जीवन को अधर में लाकर खड़ा कर दिया है, जो आने वाले दिनों में एक विकराल समस्या बन सकती है। ऐसे में शासन प्रशासन को पहल कर जल्द समाधान निकालने की जरूरत है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें