
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को महारानी जिला अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया। जन औषधि केंद्र के खुलने से अस्पताल परिसर में ही मरीजों को सस्ती जेनेरिक दवाइयां मिल सकेंगी।
जन औषधि केंद्र के खुलने से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। बाजार से महंगी दवाएं खरीदने में मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हो रही थी। बाहर दवाएं बड़ी महंगी उपलब्ध होती हैं। जिला अस्पताल में सभी दवाएं मरीजों को उपलब्ध नहीं हो पातीं। तमाम दवाएं बाहर से ही लेनी पड़ती हैं। ऐसे में जन औषधि केंद्र के खुलने से दवाएं सस्ती दर पर मिल जाएंगी।
मरीजों को महंगी दवाइयां खरीदने से होने वाला आर्थिक बोझ कम होगा। जन औषधि केंद्र के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र संचालक से उपलब्ध दवाइयों और अन्य मेडिकल आइटम्स की जानकारी भी ली।
मुख्यमंत्री ने केंद्र में पर्याप्त संख्या में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। जिससे मरीजों को अधिकतर दवाएं केंद्र पर मिल जाए। बाहर से न खरीदना पड़े।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

