बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

मार्च 2026 के बाद नक्सलवादी आपके विकास व अधिकार को रोक नहीं पाएंगे: अमित शाह

04 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
HM Amit Shah

HM Amit Shah

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बस्तर के ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव का हिस्सा बने। जगदलपुर में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि मार्च 2026 के बाद नक्सलवादी आपके विकास व अधिकार को नहीं रोक पाएंगे। उन्होंने बस्तर के लोगों से यह अपील भी की, कि वह युवाओं को हथियार डालने के लिए समझाएं। विकास की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता और दंतेश्वरी माई के जयकारे लगवाकर की। उन्होंने लोगों से सवाल भी किया कि नक्सलियों से मुक्त होना है या नहीं। सभा में मौजूद सभी ने एक स्वर में हां कहा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने मां दंतेश्वरी से प्रार्थना की है कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश को नक्सल से मुक्त करने की शक्ति दें।

 

दिल्ली में भ्रांति फैलाई, नक्सलवाद विकास की लड़ाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में भ्रांति फैलाई गई कि नक्सलवाद विकास की लड़ाई है। बस्तर विकास से लंबे समय तक वंचित रहा, इसका कारण नक्सलवाद रहा। मार्च 2026 तक बस्तर नक्सल मुक्त हो जाएगा। जो लोग गुमराह होकर नक्सल से जुडे़, उनको समझाएं, वह मुख्य धारा में आएं। सबसे अच्छी सरेंडर पॉलिसी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बनाई है।

 

गांव नक्सल मुक्त होने पर प्रदेश सरकार एक करोड़ रुपए देगी 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आपका गांव नक्सल मुक्त होने पर प्रदेश सरकार की ओर से एक करोड़ रुपए विकास के लिए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से किसी का भला नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बस वार्ता की बात करते हैं। हमारी केंद्र व राज्य दोनों सरकारी बस्तर और पूरे क्षेत्र के विकास को समर्पित हैं।

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने नक्सलियों को दिया कल संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों को कल संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नक्सली यदि बस्तर की शांति को छिन्न-भिन्न करने की कोशिश करेंगे तो हमारे सशस्त्र बलें और छत्तीसगढ़ पुलिस इसका कड़ा जवाब देगी। 

 

मुड़िया दरबार की सराहना की

सभा से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मां दंतेश्वरी का दर्शन पूजन किया। सभा में उन्होंने कहा मुड़िया दरबार में बड़ा आनंद आया। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली जाकर बताएंगे कि लोग एक बार मुड़िया दरबार जरूर देंखें। मुड़िया दरबार के लोकतांत्रिक मूल्य देश भर के लिए जानने का विषय। बस्तर का 75 दिन का दशहरा गौरव का विषय है। 

 

हर व्यापारी को लेना होगा यह संकल्प 

केंद्रीय मंत्री हमेशा ने कहा कि हर व्यापारी को संकल्प लेना होगा कि वह अपनी दुकान व शॉपिंग माल में विदेश की बनी हुई कोई वस्तु नहीं रखेंगे। स्वदेशी को आत्मसात करने पर देश को दुनिया की सर्वोच्च अर्थव्यवस्था बनने से कोई रोक नहीं सकता। स्वदेशी के संस्कार हम स्वीकार करते हैं तो देश के अर्थतंत्र को बड़ी गति मिल जाएगी। 

 

इनकी रही उपस्थित 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, मंत्री केदार कश्यप, रामविचार नेताम, राजेश अग्रवाल, सांसद बस्तर महेश कश्यप आदि उपस्थित रहे। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें