N
डेस्क रिपोर्टर
रायपुर, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे साजा क्षेत्र के बरगागांव पहुंचे जहां उन्होंने लाखों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया और प्रदेशवासियों को दीपावली गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा की इस वर्ष किसानों की खुशी मुख्यमंत्री ने दोगुनी कर दी है। किसानों के खातों में 1500 करोड़ की बोनस की राशि भेजी गई है।
सरकार अपने वादे पर कटिबद्ध
कृषि मंत्री चौबे ने कहा की, प्रदेश सरकार अपने वादे पर कटिबद्ध है। हम 2500 क्विंटल धान खरीद रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के साथी अपने खाते पर पैसा लेते हैं कि नहीं यह उनके खाते में देखने के बाद ही पता चलेगा। वही कृषि मंत्री ने जिले में आगामी दिनों में लगभग 2800 रुपए क्विंटल धान खरीदी करने के संकेत दिए है।
बाहर से आ रही धान पर और सख्ती की जाएगी
प्रदेश में दीगर प्रदेशों से बिकने के लिए आ रहे धान को रोकने के सवाल पर मंत्री चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ 7 राज्यों से घिरा हुआ प्रदेश है। कोई भी राज्य हिंदुस्तान में 1000 से अधिक क्विंटल में किसानों की धान खरीदी नहीं कर रहा है। दीगर प्रदेशों की धान छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रही है, जिसे रोकने के लिए हमारे द्वारा बॉर्डर को सील किया गया है। इसके बावजूद धान बाहर से आ रही हैं। इसके लिए इस वर्ष और सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

