सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त के तौर पर अजय सिंह ने संभाला कार्यभार, 1983 बैच के हैं आईएएस

25 जून, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त के तौर पर अजय सिंह ने संभाला कार्यभार, 1983 बैच के हैं आईएएस

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त के तौर पर अजय सिंह ने संभाला कार्यभार, 1983 बैच के हैं आईएएस

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के पांचवें निर्वाचन आयुक्त के तौर पर मंगलवार को अजय सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। 1983 बैच के आईएएस अधिकारी अजय सिंह फरवरी- 2020 में शासकीय सेवा से निवृत्त हुए हैं।

       

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्ति से पहले वे उपाध्यक्ष, राज्य योजना आयोग के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। वहाँ से पदमुक्त होकर उन्होंने आज राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया है। कार्यभार संभालने के बाद आयोग के सभी कक्षों का निरीक्षण किया और आने वाले समय में होने वाले नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए तैयारियां करने पर जोर दिया है। इस मौके पर सचिव, डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने उप सचिव डॉ. नेहा कपूर, अवर सचिव डॉ. अनुप्रिया मिश्रा तथा अवर सचिव प्रणय कुमार वर्मा सहित आयोग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें