मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक होगी अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता, ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर बढ़ाएंगी खिलाड़ियों का हौसला

02 अक्टू, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक होगी अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता, ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर बढ़ाएंगी खिलाड़ियों का हौसला

रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक होगी अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता, ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर बढ़ाएंगी खिलाड़ियों का हौसला

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। छत्तीसगढ़ को 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता 2024 की मेजबानी करने का मौका मिला है। रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक प्रतियोगिता आयोजित होगी। समापन समारोह में पेरिस ओलंपिक की पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर शामिल होंगी और वह खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगी।

      

खेल प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वावधान में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के लिए यह आयोजन एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें राज्य की खेल प्रतिभाओं और वन विभाग के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मंच मिलेगा। इस खेल महोत्सव में देशभर से वन विभाग के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे। 


आयोजन की तैयारियां जोरशोर से चल रहीं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में राज्य की तैयारियां जोरशोर से चल रहीं है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख वी. श्रीनिवास राव एवं नोडल अधिकारी शालिनी रैना के निर्देशन में राज्य के खिलाड़ी पेशेवर कोचों की देखरेख में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वन परिसर पंडरी, रायपुर में खिलाड़ियों के लिए उच्चस्तरीय आवास और पौष्टिक भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे वह अपनी फिटनेस बनाए रख सकें और सर्वाेत्तम प्रदर्शन कर सकें।


प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी प्रतिभागी करेंगे

छत्तीसगढ़ की टीम को इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और संस्थानों के खिलाडियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए टीम पूरी तरह से प्रेरित और आत्मविश्वास से परिपूर्ण है। छत्तीसगढ़ के प्रमुख खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी संगीता राजगोपालन का नाम विशेष उल्लेखनीय है, जिन्होंने राज्य के लिए 100 से अधिक स्वर्ण पदक जीतकर गौरव बढ़ाया है। अरुण प्रसाद, आईएफएस एवं जगदीशन, आईएफएस, के नेतृत्व में खेल चुकी छत्तीसगढ़ की बास्केटबॉल टीम पिछले नौ टूर्नामेंटों में अविजित रही है। इसी प्रकार, राज्य की क्रिकेट टीम ने भी लगातार सात प्रतियोगिताएं जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित कर चुकी है। इस वर्ष भी इन टीमों के खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की अपेक्षा की जा रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें