शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापना के साथ बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार भी तेजी हो रहा : विष्णुदेव साय

19 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापना के साथ बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार भी तेजी से हो रहा है। सरगुजा और बस्तर अंचल के दूरस्थ गांवों में बैंक शाखाओं की स्थापना से सरकार का अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधा पहुंचाने का संकल्प साकार हो रहा है।

ये बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन परिसर में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा, एटीएम और डिपॉजिट मशीन के लोकार्पण कार्यक्रम में कहीं। मुख्यमंत्री ने विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन के कर्मचारियों, नवा रायपुर के आसपास निवासरत नागरिकों तथा बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। 

 

पीएम मोदी के नेतृत्व में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई प्रगति 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। पहले योजनाओं की राशि का वितरण नगद रूप में किया जाता था, जिससे लीकेज की समस्या बनी रहती थी, लेकिन अब बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से हितग्राहियों तक राशि सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुँच रही है। 

 

बैंकिंग सेक्टर और अर्थव्यवस्था के लिए अपार संभावनाएं 

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में गुड गवर्नेंस की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में प्रदेश के बैंकिंग सेक्टर और अर्थव्यवस्था के लिए अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की भूमिका महत्वपूर्ण होगी और उन्होंने बैंकों से भी इस दिशा में अपनी सक्रिय व प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सचिव मुकेश बंसल और पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक अशोक चंद्र उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें