बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की मां दंतेश्वरी की पूजा, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

04 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट - प्रशांत द्विवेदी

जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। मां दंतेश्वरी के दर्शन कर उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।

 

यह पूजा-अर्चना जगदलपुर स्थित ऐतिहासिक मां दंतेश्वरी मंदिर में संपन्न हुई, जो बस्तर दशहरा के अवसर पर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर मां की आरती उतारी और क्षेत्र के विकास तथा जनता की भलाई के लिए प्रार्थना की।

 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री और विधायक उपस्थित रहे।

 

साथ ही बस्तर सांसद व बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम और कांकेर विधायक आशाराम नेताम भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

 

मां दंतेश्वरी मंदिर में यह धार्मिक आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बस्तर दशहरा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है और यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक भावनाओं को सजीव करता

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें