रविवार, 29 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

बीजापुर जिले के छोटे से गांव गुदमा के अंकित सकनी ने यूपीएससी की परीक्षा में पाई 816वीं रैंक, सीएम साय ने दी बधाई

09 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
यूपीएससी की परीक्षा में सफल अंकित से वीडियो कॉल के जरिए बात करते सीएम विष्णु देव साय।

यूपीएससी की परीक्षा में सफल अंकित से वीडियो कॉल के जरिए बात करते सीएम विष्णु देव साय।

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के छोटे से गांव गुदमा के अंकित सकनी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 816वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंकित और उनके माता-पिता से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।


मुख्यमंत्री ने अंकित की इस सफलता को प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि अंकित ने न केवल अपने परिवार और गांव का, बल्कि पूरे बस्तर संभाग व छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अंकित ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हो, तो सफलता अवश्य मिलती है।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बीजापुर जैसे दूरस्थ और आदिवासी अंचल के छोटे से गांव से निकलकर देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करना गौरव और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि बस्तर क्षेत्र के युवाओं के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है कि वे भी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें