मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

स्टेनोग्राफर एवं टाइपिंग परीक्षा के लिए स्वीकार किए जा रहे आवेदन, अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

16 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Tiping pad

Tiping pad

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शीघ्रलेखन (स्टेनोग्राफर) और मुद्रलेखन (टाइपिंग) कंप्यूटर कौशल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जा रहे हैं। अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित है। इस संबंध में जरूरी जानकारी वेबसाइट https://ctsp.cg.nic.in/ पर जाकर प्राप्त की जा सकती है। 

हिंदी और अंग्रेजी स्टेनोग्राफी में 100 शब्द प्रति मिनट की गति व हिंदी और अंग्रेजी कम्प्यूटर मुद्रलेखन में 5 हजार, 8 हजार, 10 हजार की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति के लिए यह परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इस परीक्षा में 10वीं कक्षा पास और 16 वर्ष की आयु पूरी कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कौशल परीक्षा परिषद से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन भरते समय अभ्यर्थियों को अपनी सभी प्रविष्टियां ठीक से जांच समझकर और खुद संतुष्ट होने के बाद ही सबमिट करना चाहिए। एक बार आवेदन सबमिट कर देने के बाद संशोधन इत्यादि के लिए अलग से कोई समय नहीं दिया जाएगा। 

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी 

परिषद की ओर से यथासंभव परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध कम्प्यूटर सिस्टम के अनुपात में निकटतम परीक्षा केंद्र आवंटित करने का प्रयास किया जाएगा। परीक्षार्थी को उसी आवंटित परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा देनी होगी। आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थी को अपना नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार, स्पष्ट फोटो का प्रयोग करना होगा। साइड पोज फोटो मान्य नहीं होगा। अभ्यर्थी को नमूना हस्ताक्षर के लिए काली स्याही का ही प्रयोग करना होगा। इसके बाद दोनों स्कैन कर आवेदन पत्र में निर्धारित स्थान पर अपलोड करना होगा।

 

निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करना होगा 

हिन्दी अंग्रजी शीघ्रलेखन परीक्षा के लिए अनारक्षित एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपए एवं अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। इसी तरह सभी हिन्दी और अंग्रेजी कम्प्यूटर टाइपिंग परीक्षाओं के लिए अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपए व अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 रुपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।परिषद की ओर से परीक्षण के बाद आवेदन पत्र अपूर्ण, त्रुटिपूर्ण या भ्रामक जानकारीयुक्त पाए जाने पर बिना किसी पूर्व सूचना के आवेदन निरस्त किया जा सकता है। साथ ही परीक्षा शुल्क वापसी योग्य नहीं होगा। इसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व परीक्षार्थी का होगा। 

 

परीक्षा के लिए पहचानपत्र ले जाना जरूरी

परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए अपना प्रवेशपत्र और शासन की ओर से जारी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता परिचय पत्र आदि में से एक मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा अन्यथा प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हिंदी और अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा के लिए परिषद् की ओर से छोटी शीघ्रलेखन पुस्तिका जिस पर बोर्ड की पहचान होगी, दी जाएगी। 

 

इन चीजों को ले जाने की अनुमति नहीं होगी

परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में परिचय पत्र, प्रवेश पत्र, काला बॉल पाईंट पेन एवं पेंसिल-इरेजर के अतिरिक्त कोई भी सामग्री लाने की अनुमति नहीं होगी। सभी प्रकार के मोबाईल, स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ उपकरण, इयरफोन, माइकोफोन इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य कोई सामग्री परीक्षा हॉल में ले जाना मना होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें