मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार वर्ष 2024-25 के लिए 10 अक्टूबर तक मांगे गए आवेदन, जानें प्रक्रिया…

02 अक्टू, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार वर्ष 2024-25 के लिए 10 अक्टूबर तक मांगे गए आवेदन, जानें प्रक्रिया…

रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार वर्ष 2024-25 के लिए 10 अक्टूबर तक मांगे गए आवेदन, जानें प्रक्रिया…

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। प्रदेश के श्रम विभाग की ओर से श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्य वाले व्यक्ति व संस्था को रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार दिया जाता है। जिसके अंतर्गत 2 लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। पुरस्कार वर्ष 2024- 25 के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। 


श्रम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ऐसे श्रमिक या संस्था को चयनित किया जाएगा, जिन्होंने श्रम के क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 में उल्लेखनीय योगदान दिया हो, मजदूरों की सुरक्षा स्वास्थ्य की दिशा में विशेष कारगर उपाय किया हो, जिसके फलस्वरूप उस वर्ष में कोई गंभीर दुर्घटना न हुई हो और सुरक्षा के नियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया हो, जिससे प्रदेश का नाम श्रम जगत में गौरवान्वित हुआ हो। 

   

पुरस्कार के लिए श्रमिक या संस्था को 10 अक्टूबर 2024 तक श्रम विभाग की वेबसाइट में दिए गए लिंक shramevjayate.cg.gov.in/alankran.aspx   के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। श्रम यशस्वी पुरस्कार के संबंधित नियम, अहर्ताएं, प्रक्रिया, आवेदन प्रपत्र आदि श्रम विभाग की वेबसाइट shramevjayate.cg.gov.in/alankran.aspx से डाउनलोड की जा सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें