
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रायपुर से रांची नेशनल हाईस्पीड कारीडोर प्रोजेक्ट तहत पत्थलगांव, जशपुर (छत्तीसगढ़) से गुमला (झारखंड) तक के लिए हाई-स्पीड फोरलेन रोड की स्वीकृति दे गई दी है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है। साथ ही कहा है कि यह महत्वपूर्ण सड़क परियोजना छत्तीसगढ़ और झारखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों के साथ जशपुर निवासियों को इस हाई-स्पीड फोरलेन रोड परियोजना की स्वीकृति की विशेष रूप से बधाई दी है। यह कहा है कि पत्थलगांव से गुमला तक फोरलेन सड़क के निर्माण से रायपुर और रांची के मध्य यात्रा सुगम होने के साथ यात्रा में समय की भी बचत होगी। सड़क परियोजना पूरी होने से दोनों राज्यों में विकास कार्यों की गति में भी तेजी आएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट में 50,655 करोड़ रुपए लागत और करीब 936 किलोमीटर लंबाई की आठ राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड परियोजनाओं की स्वीकृति दिए जाने की जानकारी ट्वीटर पर साझा की है। उन्होंने कहा है कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से आर्थिक उन्नति के साथ-साथ देश में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

