बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीरंदाजों का सटीक निशाना

31 दिस, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीरंदाजों का सटीक निशाना

राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीरंदाजों का सटीक निशाना

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। राजधानी में आयोजित 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में तीरंदाजी के मुकाबले में पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अपने सटीक निशाने की बदौलत विभिन्न वर्गों में पदक प्राप्त किया। वहीं, कर्नाटक की बालिका तीरंदाजों ने सराहनीय खेल दिखाया। 

    

पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीरंदाजों ने कुल 13 में से 04 पदक अपने नाम किए। हालांकि पूर्वी उत्त रप्रदेश का कोई भी तीरंदाज किसी भी वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने में सक्षम नहीं रहा। जूनियर बालक और सब जूनियर बालक वर्ग में पूर्वी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के हिस्से रजत और कांस्य पदक आए। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में  करीब 400 जनजातीय तीरंदाज़ों ने हिस्सा लिया। तीरंदाज़ी के सभी मुक़ाबले राज्य आर्चरी एकेडमी के मैदान पर हुई।


राजस्थान के हिमेश बरांडा ने स्वर्ण पदक जीता

जूनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता में राजस्थान के हिमेश बरांडा ने 643 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के आदित्य सिंह ने 637 अंको के साथ रजत और हीरा सिंह ने 626 अंक हासिल कर कांस्य पदक कब्जा जमाया।सब जूनियर बालक वर्ग में उत्तर बंगाल के सकनोन लेपचा ने 664 अंकों के साथ स्वर्ण और पूर्वी उत्तर प्रदेश के दीपक ने 661 अंक पाकर रजत तथा इंद्रदेव कुमार ने 651 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।


जूनियर बालिका वर्ग में उड़ीसा की मंजुलता को स्वर्ण पदक

जूनियर बालिका वर्ग में उड़ीसा की मंजुलता ने 563 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। छतीसगढ़ की रामशिला नेताम ने 493 अंक लेकर रजत और उड़ीसा की ही मीना तीरिया ने 460 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में कर्नाटक की तीरंदाजों का वर्चस्व रहा। कर्नाटक की भाग्यश्री ने 599 अंक के साथ स्वर्ण और अन्नपूर्णा ने 563 अंक लेकर रजत पदक अपने नाम किया। राजस्थान की दर्शी डामोर ने इस वर्ग में 541 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें