मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ के निर्माता, प्रदेशवासियों का उनसे विशेष लगाव है: विष्णु देव साय

16 अग, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ के निर्माता, प्रदेशवासियों का उनसे विशेष लगाव है: विष्णु देव साय

अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ के निर्माता, प्रदेशवासियों का उनसे विशेष लगाव है: विष्णु देव साय

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को अपने निवास में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ के निर्माता हैं, प्रदेशवासियों का उनसे विशेष लगाव है।

    

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने इस भौगोलिक क्षेत्र को नए राज्य के रूप में आकर देकर प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। पत्रकार, कवि और राजनेता के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में हो या विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अमिट छाप छोड़ी है। उनके प्रधानमंत्री रहते हुए देश में अनेकों ऐसी योजनाएं लागू की गई, जिसने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल जी भारत के हर एक नागरिक की स्मृतियों में है। वे ऐसा राजनेता थे, जिन्हें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी का स्नेह मिला। अटल जी मां भारती की यश और प्रतिष्ठा के लिए आजीवन समर्पित रहे। 


अटल जी युगपुरुष थे, उन्होंने सुशासन का मंत्र दिया

मुख्यमंत्री डॉ. विष्णु देव साय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मेरी अनेकों स्मृतियां हैं, जो मुझे हमेशा प्रेरित करती हैं। अटल युगपुरुष थे, उन्होंने सुशासन का मंत्र दिया और आज हम उसी रास्ते पर आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ का विकास सुनिश्चित कर रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें