मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष आर. एन. विश्वकर्मा का मनेंद्रगढ़ दौरा, योजनाओं की प्रभावशीलता पर की समीक्षा

16 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट – मनोज श्रीवास्तव

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष आर. एन. विश्वकर्मा अपने सदस्यगण नीलांबर नायक, यशवंत सिंह वर्मा, बलदाऊ साहू और हरिशंकर यादव के साथ गुरुवार को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रवास पर पहुंचे। जिले में उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मनेंद्रगढ़ जनपद सभा कक्ष में आयोजित बैठक में विश्वकर्मा ने समाज के प्रमुख लोगों से संवाद कर विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के लिए स्वीकृत योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचे।

सर्वे के आधार पर बनेगी भविष्य की योजना

पत्रकारों से बातचीत करते हुए आयोग अध्यक्ष ने कहा कि आयोग द्वारा राज्यभर में व्यापक सर्वे कराया जा रहा है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वास्तविक लाभार्थियों की सही पहचान हो सके। उन्होंने कहा, "सर्वे से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही आगे की योजनाएं बनाई जाएंगी ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रह जाए।"

एमसीबी में ओबीसी छात्रावास की आवश्यकता पर बल

विश्वकर्मा ने बताया कि विभिन्न जिलों में ओबीसी छात्रावास की मांग लगातार मिल रही है। एमसीबी मुख्यालय में भी छात्रावास की आवश्यकता महसूस की गई है। इस दिशा में मुख्यमंत्री से शीघ्र कार्रवाई के लिए आग्रह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्रावास निर्माण की प्रक्रिया भूमि चिन्हांकन, फंड स्वीकृति और निर्माण में दो से तीन वर्ष तक का समय लग सकता है।

समाज और जनप्रतिनिधियों ने सराहा प्रयास

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने आयोग द्वारा पिछड़ा वर्ग के सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें