रविवार, 29 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

बघेल सरकार ने जनता को दिया धोखा, अब अपने ही कार्यकर्ताओं का विरोध देख रही कांग्रेस : सीएम साय

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बघेल सरकार ने जनता को दिया धोखा, अब अपने ही कार्यकर्ताओं का विरोध देख रही कांग्रेस : सीएम साय

बघेल सरकार ने जनता को दिया धोखा, अब अपने ही कार्यकर्ताओं का विरोध देख रही कांग्रेस : सीएम साय

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

रायपुर। कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है और यह बात प्रदेश की जनता अच्छे से जानती है। उन्हें केवल पीएम मोदी और भाजपा की गारंटियों पर भरोसा है। सबका एक ही कहना है, मोदी है तो मुमकिन है। उक्त बातें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डौंडीलोहारा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चुनावी जनसभा को संबोधित करने बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के आग्रह पर महतारी वंदन योजना अंतर्गत किश्त की राशि एक तारीख से देने बड़ी घोषणा की।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आने वाले एक अप्रैल से महतारी वंदन की किश्त जारी करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वित्तमंत्री से आग्रह है कि पहले सप्ताह में ही उनके खातों में महतारी वंदन की किश्त भेज दीजिए और उन्होंने कहा है कि एक व दो अप्रैल को भेज देंगे।

वहीं सीएम साय के इस ऐलान से सभा में मौजूद महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने जमकर तालियां बजाई। सीएम साय के समक्ष करीबन एक हजार से अधिक लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। भाजपा प्रवेश करने वालो में प्रमुख रूप से क्षेत्र के पूर्व नपाध्यक्ष, पार्षद सहित सरपंच, पंचगण मौजूद थे। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

विष्णुदेव साय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान छत्तीसगढ़ ने धोखे से भाजपा की सरकार बनी है, पर पलटवार करते हुए कहा कि कोई सरकार धोखे से नहीं बनती, बघेल सरकार ने पांच साल जनता को धोखा देने का काम किया। विरोध उन्ही के प्रत्याशियों का हो रहा है। मंच में उन्ही के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनका विरोध कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस की दुर्गति और क्या हो सकती है?

बिलासपुर में प्रत्याशी के खिलाफ उन्हीं के वरिष्ठ नेता आमरण अनशन में बैठ गए हैं। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण शाह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन साहू, देवलाल ठाकुर, कृष्णकांत पवार, बलराम गुप्ता सहित क्षेत्र के तमाम नेता, जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे। 1500 लोग हुए भाजपा में शामिल

साय मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डौंडीलोहारा की आमसभा में भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए। गर्मी के बावजूद यहां विधानसभा क्षेत्र से सभी लोग आए। कार्यक्रम में 1,500 लोग भाजपा में शामिल हुए। जिसमें 30 सरपंच भी शामिल है और कांग्रेस का इस तरह का बिखराव छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें