मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

'बस्तर राइजिंग' अभियान 8 अक्टूबर से, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और उद्यमशील क्षमताओं को मिलेगा मंच

07 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Bastar rising logo

Bastar rising logo

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। जनसंपर्क विभाग और बस्तर संभाग के सभी जिलों के जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से “बस्तर राइजिंग” नामक विशेष अभियान 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। यह दो सप्ताह तक चलेगा। इस अभियान में बस्तर की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और उद्यमशील क्षमताओं को मंच दिया जाएगा। 

अभियान के दौरान विशेषज्ञों, युवाओं, शिल्पकारों और स्थानीय समुदायों के बीच संवाद, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे। यह अभियान बस्तर संभाग के सातों जिलों में आयोजित किया जाएगा।  “बस्तर राइजिंग” का कारवां केशकाल, नारायणपुर, कोण्डागांव, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, चित्रकोट, बारसूर और जगदलपुर का भ्रमण करेगा। इस दौरान बस्तर की कला, हस्तशिल्प, कृषि, पर्यटन, खेल और शिक्षा से जुड़ी संभावनाओं पर विशेष फोकस किया जाएगा।

अभियान का समापन रायपुर में “हार्मोनी फेस्ट 2025” के रूप में होगा, जिसमें बस्तर की प्रेरक कहानियां, नवाचार और सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित की जाएंगी। यह आयोजन “दिल मेला - दिल में ला” थीम पर आधारित होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें