शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

विदेश दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, किसानों-उद्योगों पर हो सकते हैं बड़े फैसले

19 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
विदेश दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, किसानों-उद्योगों पर हो सकते हैं बड़े फैसले

विदेश दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, किसानों-उद्योगों पर हो सकते हैं बड़े फैसले

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) की अध्यक्षता में आज मंगलवार 19 अगस्त को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री जल्द ही विदेश दौरे पर निकलने वाले हैं। माना जा रहा है कि बैठक में किसानों और उद्योग से जुड़े कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।


इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

✔️ किसान और उद्योग से जुड़े अहम प्रस्तावों पर फैसला संभव।

✔️ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 21 अगस्त से विदेश दौरे पर जाने से पहले मंत्रियों के साथ गहन चर्चा।

✔️ बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी विचार किए जाने की संभावना।


पिछली साय कैबिनेट के अहम फैसले

पिछली कैबिनेट बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए थे, जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण ये रहे –

1️⃣ खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY)-2024 के नए गाइडलाइंस लागू – DMF फंड का 70% अब पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे कार्यों पर ही खर्च होगा।

2️⃣ रेत खनन नियम में बड़ा बदलाव – पुराने नियम रद्द कर ‘छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम-2025’ लागू किया गया। अब खदानों का आवंटन ई-नीलामी से होगा ताकि अवैध खनन पर रोक लगाई जा सके।

3️⃣ कृषि भूमि मूल्यांकन में सुधार – 500 वर्गमीटर की दर समाप्त की गई, अब पूरी जमीन का मूल्यांकन हेक्टेयर दर से होगा। (शहरी सीमावर्ती ग्रामों की जमीन के लिए वर्गमीटर दर लागू रहेगी)।

4️⃣ खेल को बढ़ावा – छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) को नवा रायपुर (अटल नगर) में क्रिकेट अकादमी के लिए 7.96 एकड़ भूमि आवंटित की गई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें