
भिलाई | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई नगर निगम क्षेत्र के लिए करीब 260 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में शहरवासियों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।
विकास कार्यों की प्रमुख बातें-
66 विकास कार्यों का भूमि पूजन – अनुमानित लागत: ₹241 करोड़
46 कार्यों का लोकार्पण – अनुमानित लागत: ₹19 करोड़
कुल विकास पैकेज: ₹260 करोड़
भिलाई नगर निगम कार्यालय के लिए ₹20 करोड़ की अतिरिक्त राशि की घोषणा
कार्यक्रम में मौजूद रहे दिग्गज नेता
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मंच पर डिप्टी सीएम अरुण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, कार्यकर्ता और पार्टी समर्थक भी इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि,भिलाई को स्मार्ट और सुव्यवस्थित शहर बनाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता की सुविधा हमारी प्राथमिकता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

