सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

भिलाई के डॉग शो की प्रदेशभर में धूम, 150 से ज्यादा श्वानों ने बढ़ाया आयोजन का आकर्षण

20 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट - सुनील चौहान

भिलाई । डॉग लवर्स एसोसिएशन द्वारा भव्य डॉग शो का आयोजन किया गया, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से करीब 150 से अधिक श्वान भिलाई पहुंचे, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहे।
 
डॉग शो में विभिन्न नस्लों के कुत्तों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विजेता श्वानों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। दूर-दूर से श्वान प्रेमी अपने पालतू डॉग्स को लेकर भिलाई पहुंचे और उन्हें बेहद खूबसूरती से तैयार कर प्रतियोगिता में शामिल किया।
 
छत्तीसगढ़ डॉग लवर्स एसोसिएशन पिछले कई वर्षों से इस आयोजन को निरंतर आयोजित करता आ रहा है। इस बार परंपरागत नस्लों के साथ-साथ कई नई और दुर्लभ नस्लों के कुत्ते भी शो में शामिल हुए। फॉक्स टेरियर, डोगो अर्जेंटीनो, व्हिपिट, कैन कोरसो और पूडल्स दर्शकों के बीच खास आकर्षण रहे। वहीं देसी और भारतीय नस्ल के कुत्तों को भी मंच देकर प्रोत्साहित किया गया।
 
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित डॉग्स का प्रदर्शन भी लोगों के लिए खास रहा, जिसमें श्वानों ने अनुशासन, आज्ञाकारिता और सुरक्षा से जुड़े शानदार करतब दिखाए। कुल मिलाकर यह डॉग शो श्वान प्रेमियों के लिए यादगार आयोजन साबित हुआ।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें