मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

बलौदाबाजार में 10.34 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण, राजस्व मंत्री बोले-निर्माण कार्याें के साथ सांस्कृतिक विकास भी जरूरी

12 सित, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बलौदाबाजार में 10.34 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण, राजस्व मंत्री बोले-निर्माण कार्याें के साथ सांस्कृतिक विकास भी जरूरी

बलौदाबाजार में 10.34 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण, राजस्व मंत्री बोले-निर्माण कार्याें के साथ सांस्कृतिक विकास भी जरूरी

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मौजूदगी में बलौदाबाजार जिला मुख्यालय नगर भवन में 10.34 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया। इसमें नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार में 7 करोड़ 3 लाख 98 हजार रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 2 करोड़ 96 लाख 36 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

     

कार्यक्रम में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को पंजीयन प्रमाण पत्र एवं प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत 50 हजार रुपए का चेक वितरित किया गया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल की मांग पर लगभग एक करोड़ 26 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्याें को स्वीकृति प्रदान की।


राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि नगरपालिका को सुंदर, स्वच्छ बनाने में हम सबकी भागीदारी होनी चाहिए। आपसी भाईचारा के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी सामूहिक जिम्मेदारी लेनी होगी। निर्माण संबंधी विकास कार्यों के साथ ही सांस्कृतिक विकास पर भी ध्यान देना होगा।


सांसद ने कहा कि शहरों में निर्माण कार्य लगातार बढ़ रहे हैं। निर्माण के साथ उसका संरक्षण करना भी नागरिकों का कर्तव्य है। नगर की पहचान केवल अच्छी सड़कें, बिजली, पानी की सतत् आपूर्ति ही नहीं बल्कि वहां के नागरिकों के प्रतिभा एवं गुणों से भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर बनाने में नागरिकों को जिम्मेदारी लेनी होगी। कार्यक्रम को पूर्व विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल ने भी संबोधित किया।

 

इन विकास कार्याें का हुआ भूमिपूजन व लोकार्पण

अधोसंरचना मद अंतर्गत विभिन्न सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य लागत राशि 5 करोड़, वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 में गार्डन चौक से मणिकंचन केंद्र होते हुए रिस्दा रोड तक सीसी रोड निर्माण लागत राशि 98.34 लाख, 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत विभिन्न सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत राशि 45.90 लाख रुपये, षष्ठी देवी मंदिर के पास सौंदर्यीकरण कार्य 35 लाख रूपये, अधोसंरचना मद अंतर्गत वार्ड क्र.-2 तहसील ऑफिस के सामने सौंदर्यीकरण कार्य 24.74 लाख रुपए का भूमिपूजन तथा वार्ड क्र.-10 मण्डी कॉम्प्लेक्स के पास बाह्य विकास कार्य 79.26 लाख रुपए, हाट बाजार निर्माण कार्य 45 लाख रुपए, नगर भवन जीणोद्धार कार्य 92.10 लाख रुपए, राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत पौनी-पसारी निर्माण कार्य 60 लाख रुपए एवं अम्बेडकर चौक के पास सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 20 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।


इन कार्याें की मिली स्वीकृति

स्ट्रीट लाईट के लिए 50 लाख रुपये, आर.सी.सी. रोड निर्माण के लिए 66 लाख रुपए एवं सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपए शामिल हैं। कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सनम जांगड़े, पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, कलेक्टर दीपक सोनी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अदिति बघमार सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें