
सरगुजा/छत्तीसगढ़:सरगुजा मैनपाट में बीजेपी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हो गया है। शिविर का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित छत्तीसगढ़ भाजपा के सभी मंत्री, विधायक और सांसद मौजूद रहे।
प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नेड्डा ने किया
प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वृक्षारोपण कर किया ।बीजेपी अध्यक्ष ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।
तीन दिन तक चलेगा बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर
3 दिनों तक चलने वाला यह प्रशिक्षण शिविर मैनपाट तिब्बती कैम्प नंबर-1 के कम्युनिस्ट हाल में आयोजित किया जा रहा है जो 7 से 9 जुलाई तक चलेगा जिसमें भाजपा के मंत्री,विधायकों और सांसदों को शिविर में सुव्यवस्थित तरीके से सरकार चलाने और कार्यकर्ता के साथ अच्छा तालमेल बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

