शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

विपक्ष पर भाजपा उपाध्यक्ष सरोज पांडे का पलटवार, बोलीं– पश्चिम बंगाल में वोट चोरी किसने की, इसका जवाब दे विपक्ष

23 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

दुर्ग। विपक्ष द्वारा लगातार चुनाव आयोग और सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों के बीच भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोला है।सरोज पांडे ने कहा कि जब विपक्ष सत्ता में नहीं आ पाता तो वह वोट चोरी जैसे आरोप लगाता है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में वोट चोरी किसने की, इसका जवाब विपक्ष दे।

भाजपा उपाध्यक्ष ने विपक्षी नेताओं के आरोपों कोबचकाना और तथ्यहीन करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास प्रमाण है तो उसे सदन में चर्चा के लिए लाना चाहिए, लेकिन बिना सबूत के बार-बार ऐसे बयान देना जनता को गुमराह करने जैसा है।राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सरोज पांडे ने कहा कि कांग्रेस नेता को भाजपा संगठन की ताकत दिखाई नहीं देती। भाजपा का हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय रहता है औरपन्ना प्रमुख” प्रणाली के माध्यम से 5-10 वोटरों तक सीधा जुड़ाव बनाए रखता है।उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की जीत संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत से होती है, न कि किसी प्रकार की वोट चोरी से।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें