बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सीएम विष्णुदेव साय को वैश्विक शिखर महासम्मेलन में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित

26 सित, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शुक्रवार को उनके निवास कार्यालय में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। रायपुर की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने मुख्यमंत्री को आगामी 10 से 13 अक्टूबर तक माउंटआबू में आयोजित होने वाले वैश्विक शिखर महासम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिनिधिमंडल को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और आमंत्रण देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से शांति, आध्यात्मिकता और मानवता के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्य अनुकरणीय हैं।

 

सविता दीदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी रायपुर प्रवास के दौरान नवा रायपुर, सेक्टर-20 स्थित शान्ति शिखर के नए भवन "एकेडमी फार ए पीसफुल वर्ल्ड- शान्ति शिखर" के लोकार्पण कार्यक्रम की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। प्रतिनिधिमंडल में ब्रह्माकुमारी सविता दीदी के साथ रश्मि दीदी, महेश डोडवानी और हीरेन्द्र नायक भी उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें