बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

BSF के 47वीं बटालियन ने 14 फीट ऊंचे नक्सली स्मारक को ध्वस्त किया

13 सित, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

पखांजूर।नक्सलमुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करते हुए 47वीं बटालियन बीएसएफ के जवानों ने अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थापित 14 फीट ऊँचे नक्सली शहीद स्मारक को ध्वस्त कर दिया। कमांडेंट विजेंद्र नाथ गांगोली के नेतृत्व में बनी टीम ने भारी बारिश और दुर्गम रास्तों के बावजूद यह ऑपरेशन अंजाम दिया। जवानों ने वालेर नदी और नालों को पार करते हुए थाना परतापुर के अंतर्गत आने वाले गांव वाट्टेकल और परालमस्पी के घने जंगलों में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया। गश्त के दौरान जवानों को मृत नक्सली नागेश का लगभग 12–14 फीट ऊँचा स्मारक दिखा, जिसे मौके पर ही उखाड़कर गिरा दिया गया।

बीएसएफ की 47वीं बटालियन अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में न केवल लगातार ऑपरेशन चला रही है बल्कि स्थानीय लोगों की मदद के लिए भी हमेशा तत्पर रहती है। गांववाले भी जवानों की इस पहल की सराहना और समर्थन कर रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें