शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 20 अगस्त तक मंत्रिमंडल विस्तार संभव, आज हो सकता है नामों का ऐलान

19 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में 20 अगस्त तक मंत्रिमंडल विस्तार संभव, आज हो सकता है नामों का ऐलान

छत्तीसगढ़ में 20 अगस्त तक मंत्रिमंडल विस्तार संभव, आज हो सकता है नामों का ऐलान

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि मंत्रिमंडल विस्तार (Chhattisgarh Cabinet Expansion) 20 अगस्त से पहले कर दिया जाएगा। चर्चा है कि देर रात तक कई नए चेहरों के नाम पर सहमति बन चुकी है और आज उनके नाम का ऐलान भी हो सकता है। दिलचस्प बात ये है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त को विदेश दौरे पर रवाना होंगे, ऐसे में उनके विदेश रवाना होने से पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार तय माना जा रहा है।


कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री?

मिली जानकारी के मुताबिक, इन नामों पर गंभीर मंथन चल रहा है और ये विधायक दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं—

✔️ गोमती साय (पत्थलगांव, जशपुर)

✔️ अमर अग्रवाल (बिलासपुर)

✔️ गजेंद्र यादव (दुर्ग शहर)


इसके अलावा, रविवार रात को दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेंद्र अग्रवाल, आरंग विधायक खुशवंत साहब और अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू ने सीएम से मुलाकात भी की। इससे यह कयास और तेज हो गए हैं कि इनमें से कई चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।


राज्यपाल का प्रोटोकॉल और शपथ ग्रहण की अटकलें

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राज्यपाल रमेन डेका का 19 अगस्त का प्रोटोकॉल जारी किया गया है। आज सुबह वे रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा करेंगे और सुबह 9:40 से 11:30 बजे तक राजभवन में मौजूद रहेंगे। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि इसी दौरान मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण संभव है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें