सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में चिंता बढ़ा रहा कोरोना का संक्रमण, पिछले 24 घंटों में आए 40 नए पॉजिटिव

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में चिंता बढ़ा रहा कोरोना का संक्रमण, पिछले 24 घंटों में आए 40 नए पॉजिटिव
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

रायपुर, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण चिंता बढ़ा रहा। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के 40 नए मरीज मिले है। लगातार बड़ी संख्या में मिल रहे कोरोना संक्रमितों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। अब प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 1007115 हो गया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटो में 25999 कोरोना जांचे हुई है। वहीं पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ कर 0.15% हो चुका है।  


प्रदेश में 29 लोग पिछले 24 घंटों में कोरोना से ठीक हुए है। इसमें 9 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए है वहीं 20 लोग होम आइसोलेशन में ठीक हुए है। अब तक कुल 993169 लोग कोरोना को मात दे चुके है। प्रदेश में आज कोरोना से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। अब तक कुल 13594 लोग संक्रमण से अपनी जान गवां चुके है। 

रायपुर में सबसे अधिक एक्टिव केस
राज्य में जो 40 संक्रमित मरीज मिले है उसमें सबसे अधिक 9-9 मामले रायगढ़ और कोरबा में आए है। प्रदेश का सबसे संक्रमित जिला रायपुर बना हुआ है यहां अभी 57 एक्टिव केस मौजूद है। सबसे अधिक मौतें भी 3141 यहीं हुई है। वहीं प्रदेश के 17 जिले ऐसे है जहां कोरोना का एक भी मरीज पिछले 24 घंटों में नहीं मिला है। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें