रविवार, 29 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के बजट में 5 मुख्यमंत्री मिशन का प्रावधान, एआई, खेल उत्कर्ष, पर्यटन विकास, अधोसंरचना और स्टार्टअप व निपुण

24 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
CM Vishnu Dev Sai and OP Chuadhari

CM Vishnu Dev Sai and OP Chuadhari

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में जो बजट पेश किया उसमें पांच मुख्यमंत्री मिशन का प्रावधान भी शामिल है। इसमें एआई, खेल उत्कर्ष, पर्यटन विकास, अधोसंरचना और स्टार्टअप व निपुण मिशन शामिल है। चिन्हांकित क्षेत्रों में मिशन मोड में कार्य किया जाएगा। अगले 5 वर्षों तक इन मिशनों के लिए प्रत्येक वर्ष कम से कम 100-100 करोड़ का प्रावधान किया जाएगा।

. मुख्यमंत्री एआई मिशन : एआई मिशन का उद्देश्य राज्य को उभरती हुई प्रौद्योगिकियों में अग्रणी बनाना है, जिसके तहत युवाओं के कौशल विकास, एआई आधारित स्टार्ट अप को बढ़ावा और प्रशासन, कृषि, स्वास्थ्य और उद्योग क्षेत्रों में एआई के उपयोग को प्रोत्साहित करना है।

 

. मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन: यह मिशन जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान और संवर्धन के उद्देश्य से बनाया गया है। मिशन के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाडियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण, प्रोत्साहन, आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित करना और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शन के लिये तैयार करना है। महिला खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

 

. मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन: यह मिशन राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु प्रमुख पर्यटन स्थलों और थीम आधारित सर्किटों की पहचान करना तथा विकास पर केंद्रित है। इसमें मेले, उत्सव, प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, होमस्टे, टूर गाईड का कौशल विकास और स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देना शामिल है। इससे स्थानीय स्तर पर आजीविका संवर्द्धन को और मजबूती मिलेगी।

 

. मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन: यह मिशन राज्य में आधारभूत संरचना विकास हेतु एक मौजूदा तथा आवश्यक महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं / परियोजनाओं का गैप एनालिसिस करते हुए समयबद्ध और प्रभावी कार्यान्वयन के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार करेगा ।

 

. मुख्यमंत्री स्टार्ट अप व निपुण मिशन: स्टार्ट अप मिशन का उद्देश्य राज्य के युवाओं को जॉब-सीकर से जॉब-क्रिएटर बनाना है। मिशन के अंतर्गत स्टार्टअप्स को तकनीकी, वित्तीय और संस्थागत सहयोग प्रदान किया जाएगा। न्यू एज इंडस्ट्रियल प्रीपेरेडनेस फॉर अपस्कीलिंग न्यू जनरेशन यूथ (NIPUN) मिशन युवाओं को उद्योग संगत कौशल प्रदान कर युवाओं को नयी तकनीक अधारित उद्योगों में सृजित हो रहे नवीन अवसरों के लिए तैयार करेगा।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें