शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ पवेलियन में जनजातीय कला, बुनाई, हस्तनिर्मित उत्पाद, हर्बल आइटम्स और पर्यटन स्थलों की दिखी झांकी, सीएम साय भी पहुंचे

25 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव सोमवार को जापान के ओसाका में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो 2025 के भारत मंडपम के तहत स्थापित छत्तीसगढ़ पैवेलियन पहुंचे। पवेलियन में प्रदेश की जनजातीय कला, बुनाई, हस्तनिर्मित उत्पाद, हर्बल आइटम्स और पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित किया गया है।

पवेलियन में प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, निवेश के अवसर और भविष्य की संभावनाओं पर भी ध्यान आकर्षित किया गया है। उद्घाटन दिवस पर ही छत्तीसगढ़ पैवेलियन में 22 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, आदिवासी लोककला, उद्योग और पर्यटन की अनूठी झलक देखकर उत्साहित हुए। 

 

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज अपनी परंपरा और आधुनिकता के अनूठे संगम के साथ दुनिया के सामने उभर रहा है। हमारी पहचान केवल धरोहर और लोकसंस्कृति तक सीमित नहीं है, बल्कि उद्योग, नवाचार और वैश्विक सहयोग की दिशा में भी हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

 

छत्तीसगढ़ निवेश और साझेदारी के लिए पूरी तरह तैयार

जापान और अन्य देशों के आगंतुकों ने छत्तीसगढ़ के पैवेलियन पहुंचकर हस्तशिल्प और बांस उत्पादों, बस्तर आर्ट और लोकसंगीत पर आधारित प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री साय ने पवेलियन में मौजूद मेहमानों से किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ निवेश और साझेदारी के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को प्रदेश के साथ जुड़कर विकास की नई दिशा में कदम बढ़ाने का आमंत्रण दिया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें