गुरुवार, 02 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के शहरों की राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि

17 जुल, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के शहरों की राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के शहरों की राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

नई दिल्ली।स्वच्छता के क्षेत्र में एक बार फिर छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के परिणामों में राज्य के तीन शहरोंबिल्हा, बिलासपुर और कुम्हारी ने अपने-अपने श्रेणी में देश के शीर्ष तीन स्वच्छ शहरों में स्थान हासिल किया है।

नगर पंचायत बिल्हा को 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया।

बिलासपुर, तीन से दस लाख आबादी श्रेणी में, देश का दूसरा सबसे साफ शहर बना।

कुम्हारी ने 20 से 50 हजार आबादी वाले शहरों में देश का तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सम्मान नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, और देश भर से आए कई प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस गौरवमयी उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी पुरस्कृत नगरीय निकायों को हार्दिक बधाई दी है। वहीं, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और विजेता निकायों के महापौरों व अध्यक्षों ने यह सम्मान ग्रहण किया।

छत्तीसगढ़ की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि जनभागीदारी, स्थायी प्रयास और प्रभावी प्रशासन से स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि पाई जा सकती है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें