मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था पर होगी चर्चा

03 सित, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था पर होगी चर्चा

अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था पर होगी चर्चा

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को 10 से 22 सितंबर तक स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित ईपीपीआई-कॉन कांफ्रेंस में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। आईआईएम, रायपुर के तत्वाधान में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के ग्लोबल आउटरीच के डायरेक्टर ने स्वास्थ्य मंत्री को आमंत्रण दिया है। 


इस कांफ्रेंस के माध्यम से छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था पर चर्चा करने के साथ ही राज्य की प्राथमिक स्वास्थ्य इकाइयों (आशा कार्यकर्ता एवं मितानिन) को मजबूत करने की योजना पर कार्य होगा। कांफ्रेंस के मुख्य उद्देश्य के अनुसार आशा एवं मितानिन कार्यकर्ताओं को डिजिटल साक्षर बनाने के लक्ष्य पर काम करना है और उन्हें आईआईएम, आईआईटी, एम्स एवं एनएनएलयू के साथ मिलकर ट्रेनिंग देकर और सक्षम बनाना है। जिससे राज्य मे निचले स्तर पर ही बुनियादी एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें