मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर 18 सितंबर को कराएगा अनुवादक (हिन्दी से अंग्रेजी) कौशल परीक्षा

04 सित, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर 18 सितंबर  को कराएगा अनुवादक (हिन्दी से अंग्रेजी) कौशल परीक्षा

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर 18 सितंबर को कराएगा अनुवादक (हिन्दी से अंग्रेजी) कौशल परीक्षा

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर की ओर से अनुवादक (हिन्दी से अंग्रेजी) के एक पद एवं वाहन चालक के एक पद के लिए 17 फरवरी 2024 को लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के अगले चरण की कौशल परीक्षा में शामिल होने के लिए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर को छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के सभागार में किया जाएगा।

       

वाहन चालक पद के अगले चरण की कौशल परीक्षा में शामिल होने के लिए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा का आयोजन 23 सितंबर 2024 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। द्वितीय चरण की कौशल परीक्षा के आयोजन के लिए स्थान, समय संबंधी सूचना उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अलग से प्रवेश पत्र के माध्यम से भेज दिया जाएगा। जो कि छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर की अधिकारिक वेबसाइट https://cgslsa.gov.in/ में अपलोड किया जाएगा।

    

सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वे इस प्राधिकरण के अधिकारिक वेबसाइट को लगातार देखते रहें, जिससे कौशल परीक्षा के निर्धारित समय की जानकारी मिल सके।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें