मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री ने दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू को दी आर्थिक सहायता, खेल सामग्री और व्हीलचेयर के लिए अनुदान स्वीकृत

13 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट - प्रशांत द्विवेदी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। रायपुर जिले के अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी श्री पिंटू राम साहू की मांग पर मुख्यमंत्री ने तत्काल ₹90,000 का आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया।
साहू ने मुख्यमंत्री से व्हीलचेयर और आवश्यक खेल सामग्री खरीदने हेतु सहायता मांगी थी। उनकी परिस्थिति और खेल के प्रति समर्पण को देखते हुए मुख्यमंत्री ने न केवल उनकी बात सुनी, बल्कि तुरंत चेक प्रदान कर सहायता भी दी।

कौन हैं पिंटू राम साहू

अभनपुर के रहने वाले पिंटू राम साहू पिछले चार वर्षों से रग्बी खेल से जुड़े हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर 2025 को पहली बार ग्वालियर में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वर्तमान में वे बी.ए. फाइनल ईयर के छात्र हैं और दिव्यांगता के बावजूद खेल के माध्यम से राज्य और देश का नाम रोशन करने का सपना देख रहे हैं।

“यह मदद मेरे लिए प्रेरणा है”

मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता मिलने पर पिंटू राम साहू ने कहा, “मुख्यमंत्री जी ने जो सहयोग दिया है, वह मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। अब मैं और मेहनत कर छत्तीसगढ़ का नाम ऊँचा करूंगा।” मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों और युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग करती रहेगी।











पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें