बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

दुर्ग में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव सम्मान समारोह का आयोजन, उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान

12 सित, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि दुर्ग सांसद विजय बघेल विशेष अतिथि के तौर पर मंच पर मौजूद रहे। दुर्ग के बीआईटी सभागार में आयोजित इस समारोह में दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों से आए शिक्षकों को शिक्षाश्री, ज्ञानदीप और शिक्षादूत पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंत्री गजेंद्र यादव ने शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान देने का कार्य नहीं बल्कि समाज को नई दिशा देने की प्रक्रिया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के शिक्षकों को शीघ्र ही पदोन्नति की सौगात दी जाएगी, जिससे हजारों शिक्षकों को लाभ मिलेगा। समारोह में संभाग के अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और शिक्षकों के परिजन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें