
रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गत दिवस बीजापुर जिले के तर्रेम में नक्सल हमले में शहीद जवान भरत लाल साहू को चौथी बटालियन माना पहुंचकर कंधा दिया। पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ससम्मान निवास रायपुर के सड्डू के लिए पार्थिव शरीर को रवाना किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बीजापुर जिले के तर्रेम में हुए आइईडी ब्लास्ट में हमारे वीर जवानों ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। हमारी सरकार बनते ही हमने माओवादियों के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज कर दी है और हम निर्णायक लड़ाई लड़ रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।
इस मौके पर वनमंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, डीजीपी अशोक जुनेजा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और शहीद जवान के परिजन मौजूद थे।
शहीद जवान के परिजनों को ढांढस बधाया
मुख्यमंत्री साय ने शहीद जवान भरत लाल साहू के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। एसटीएफ के शहीद आरक्षक भरत लाल साहू रायपुर जिले के रहने वाले थे। पिछले 17 जुलाई को बीजापुर जिले के तर्रेम में एसटीएफ का बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुआ था। अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में सुरक्षाबल के दो जवान शहीद और 4 जवान घायल हुए थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

