सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव ने धमतरी जिले में 55.15 करोड़ रुपए के कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

21 जून, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव ने धमतरी जिले में 55.15 करोड़ रुपए के कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री विष्णु देव ने धमतरी जिले में 55.15 करोड़ रुपए के कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी जिले में 55.15 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इसमें 16.04 करोड़ रुपए के 101 कार्यों का लोकार्पण और 39.11 करोड़ रुपए के 21 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। 

    

मुख्यमंत्री की ओर से लोकार्पित किए गए कार्यों में नगर निगम धमतरी के तहत 10 करोड़ 31 लाख 80 हजार रुपए की लागत के 77 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग धमतरी के 2 करोड़ 64 लाख 40 हजार रुपए के 9 कार्य, कृषि विभाग के तहत एक करोड़ 10 लाख 29 हजार रुपए के 3 कार्य, 98 लाख 24 हजार रुपए के 5 कार्य, लोक निर्माण विभाग धमतरी के तहत 53 लाख 41 हजार रुपए की लागत के एक कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जनपद पंचायत नगरी के तहत 36 लाख 17 हजार रुपए की लागत के 4 कार्य और वन विभाग के तहत 9 लाख 50 हजार रुपए की लागत के 2 कार्य शामिल हैं।


साथ ही मुख्यमंत्री ने जल प्रबंध संभाग रूद्री के तहत 12 करोड़ 92 लाख 01 हजार रुपए की लागत के 2 कार्य, लोक निर्माण विभाग धमतरी के तहत 11 करोड़ 19 लाख 57 हजार रुपए की लागत के 3 कार्य, नगर निगम धमतरी के 11 करोड़ 95 हजार रुपए के 14 कार्य, विद्युत विभाग के 3 करोड़ 78 लाख 91 हजार रुपए की लागत के एक कार्य तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जनपद पंचायत नगरी के 19 लाख 96 हजार रुपए की लागत के एक कार्य का शिलान्यास किया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें