
रायपुर। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दंतेवाड़ा पहुंचे। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की। प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक चैतराम अटामी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा के सर्किट हाउस परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत केसर आम का पौधारोपण किया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आम एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने नारियल का पौधा लगाया। इस अवसर पर सांसद बस्तर महेश कश्यप ने बादाम एवं विधायक चैतराम अटामी ने कटहल का पौधा लगाया।
मुख्यमंत्री ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए इस अभियान में अपनी सहभागिता जरूर निभाएं। स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण का ध्यान रखें। अभियान के तहत दंतेवाड़ा जिले में अब तक 12 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

