बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर की दो सड़कों के निर्माण कार्य को दी मंजूरी

27 सित, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है। छेरडांड से टुकुटोली पहुंच मार्ग 5 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से बनेगी। वहीं, टुटिअम्बा से कादोपानी, झारखंड पहुंच मार्ग तक के निर्माण के लिए 5 करोड़ 96 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। 

पहली सड़क बनने से ग्रामीण अंचल के लोगों को आने-जाने में बड़ी सुविधा होगी और क्षेत्र के कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। जबकि दूसरी सड़क से न केवल छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी बल्कि सीधे झारखंड राज्य को भी जोड़ेगी। इससे दोनों राज्यों के बीच आवागमन, व्यापार और सामाजिक संपर्क और सुदृढ़ होगा। 

 

इस सौगात के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया और कहा कि सड़कों का जाल बिछने से क्षेत्र का समग्र विकास होगा। ग्रामीणों को कीचड़ और धूल से निजात मिलेगी, वहीं मुख्य मार्ग से सीधी कनेक्टिविटी मिलने से लोगों की यात्रा आसान होगी।जिले में बिछने वाले सड़कों का यह जाल आने वाले समय में विकास की नई तस्वीर गढ़ेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें